सुपौल- तीन दिवसीय वीर लोरिक महोत्सव 2025 का हुआ भव्य शुभांरभ।

SHARE:

Report :- संतोष चौहान, सुपौल।

सुपौल :- सुपौल सदर प्रखंड अंतर्गत प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां वनदेवी दुर्गास्थान हरदी व वीर लोरिक ग्राम परिसर में कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार, सरकार एवं जिला प्रशासन, सुपौल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय वीर लोरिक महोत्सव 2025 की भव्य शुभांरभ पिपरा विधायक रामविलास कामत, विधान पार्षद अजय कुमार सिंह, सावन कुमार जिलाधिकारी सुपौल, सरथ आरo एस०, पुलिस अधीक्षक, सुपौल व अन्य पदाधिकारीयो के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का विधीवत उद्धघाटन किया गया।
जहां कल शाम 04 बजे से रात्रि के 09 बजे तक स्थानीय कलाकार एवं प्रसिद्ध कलाकार अपूर्वा प्रियदर्शी , कृष्ण चंद्रवंशी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रस्तुतीकरण किया गया,
वही आज दिनांक 10.12.2025 को स्थानीय कलाकार एवं प्रसिद्ध कलाकार कल्पना मंडल, अनुपमा दास द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा, जबकि महोत्सव के अंतिम दिन दिनांक 11.12.2025 को स्थानीय कलाकार एवं प्रसिद्ध कलाकार जय झा, ज्योति माही द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा।
मौके पर जनप्रतिनिधि, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के द्वारा वनदेवी मां दुर्गा की दर्शन उपरांत वीर लोरिक व अन्य प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया गया तथा महोत्सव में लगाये गये विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया गया,
वही मंच से जिलाधिकारी सावन कुमार ने मैथिली में सम्बोधन करते हुए कहा कि हरदी का इतिहास प्राचीन काल से ही गौरवशाली रहा है। इलाके के महापुरुष वीर लोरिक द्वारा अपने समाज एवं संस्कृति के लिए किये गए कार्य को भुलाया नहीं जा सकता है, गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी आज सरकार द्वारा उनकी स्मृति में महोत्सव का आयोजन कर आने वाले पीढ़ी को बताने का वक्त है कि अपने समाज और संस्कृति के लिए वीर लोरिक ने कितना संघर्ष और त्याग किए हैं , इसलिए आप सभी से अनुरोध हैं कि इस महोत्सव में भाग़ लेने लोरिक धाम जरूर आएं।
Byte :- सावन कुमार (DM) सुपौल।

Join us on: