:- रवि शंकर अमित/गोविंद कुमार!
बाढ के अगवानपुर गांव में कुछ दबंग लोगों ने एक युवक को पोल मे बांधकर बुरी तरह से पिटाई की। युवक आकाश कुमार का भी आपराधिक रिकार्ड रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि आकाश ने गांव में गोलीबारी की थी। इसी को लेकर गांव के लोग नाराज थे। इससे पहले भी युवक की पिटाई की गई थी। वहीं आरोपी आकाश का कहना है कि उसने गोली नहीं चलाई। जब वे स्टेशन से नाश्ता कर घर लौट रहे थे, तभी गांव के दर्जन भर से अधिक लोगों ने घेर लिया और पास के एक पोल में बांध दिया। इसके बाद जमकर उसकी पिटाई की गई। उसके बाइक को भी तोड़ दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और उसे पोल से खोलकर इलाज के लिए बाढ़ अनुमंडल अस्पताल ले गए। वहीं पुलिस गोली चलने की घटना से इनकार कर रही है।
बाइट आकाश कुमार, पीड़ित




