रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
26 वर्षीय सिकंदर सहनी का शव धान के ढेर से बरामद, एफ एस एल टीम कर रही जांच
ऐंकर– मधुबनी जिले के बासोपट्टी में मंगलवार को महज 8 घंटे के भीतर हत्या की दूसरी घटना सामने आने से पूरे क्षेत्र में खलबली मच गई है। ताज़ा घटना में मृतक की पहचान शिवजी सहनी के 26 वर्षीय पुत्र सिकंदर सहनी के रूप में की गई है। मृतक अपने परिवार का भरण पोषण आलू बेचकर किया करता था।
थाना की पुलिस जब सुबह पहले घटना की जांच करने मानसिंगपट्टी पहुंचा तो किसी अन्य महिला की शोर होते हुए देखा जब वहां पहुंचा तो देखा कि एक युवक का शव धान के खेत में धान से ढका हुआ था।
जैसे ही गांव वालों को घटना की सूचना मिली, पूरे गांव में शव मिलने की खबर जंगल की आग के तरह चारों तरफ फैल गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। मृतक की पत्नी का रो–रोकर बुरा हाल है। परिवार का सबसे छोटा भाई होने के कारण घर में कोहराम मचा हुआ है। मृतक के 3 महीने के एक बच्चे हैं। बच्चे के सिर से पिता का साया उठ गया है।
पुलिस, डॉग स्क्वाड और एफ एस एल की टीम कर रही है जांच।
घटना की जानकारी मिलते ही जयनगर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राघव दयाल घटनास्थल पर पहुँच गए। साथ ही डॉग स्क्वाड और एफ एस एल की टीम को भी बुलाया गया, जो वैज्ञानिक तरीके से सबूत एकत्र करने में जुटी है। पुलिस सभी पहलुओं को लेकर जांच कर रही है।
स्थानीय लोगों ने पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप।
घटनास्थल पर मौजूद कई स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि थाना क्षेत्र में रात्रि गश्ती सही ढंग से नहीं हो रही, जिसके कारण आए दिन लगातार घटनाएँ हो रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अगर पुलिस गश्त सक्रिय रूप से होती तो रात में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सकती थी।
इलाके के लोगों में दहशत और आक्रोश व्याप्त है।
चूंकि इससे पहले भी सुबह सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला था। जो मानसिंपट्टी गांव का ही था जो अपने मां के साथ पिता के मृत्यु के बाद ननिहाल में काफी दिनों से रह रहा था।जिसकी पहचान दिनेश मंडल के रूप में किया गया है। एक दिन में दो दो शव मिलने से स्थानीय लोगों के बीच डर और गुस्सा व्याप्त है। लोगों ने कुछ देर के लिए सड़क पर आगजनी कर घटना के विरुद्ध आक्रोश व्यक्त किया। इस बात की सूचना मिलते ही जयनगर इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह,बासोपट्टी थानाध्यक्ष विकास कुमार, एस आईं प्रिया कुमारी, शनि कुमार मौसम, सुशील कुमार, मुन्ना कुमार, प्रशिक्षु दरोगा आलिशा सिंह पुलिस बल के साथ मानसिंगपट्टी के बजरंग मंदिर के पास पहुंच कर सरक पर आगजनी कर रहे लोगों को समझा बुझाकर कर जाम को हटाया गया और यातायात शुरू कराया। वही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया। मृतक के परिजन ने पुलिस से सख्त कार्रवाई और पूरे मामले की पारदर्शी जांच की मांग कर रहे हैं। घटना के संबंध में जयनगर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राघव दयाल ने बताया है कि दोनों हत्या को लेकर जांच किया जा रहा है। जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।




