:- रवि शंकर अमित/गोविंद कुमार!
– बिहार में नई सरकार की गठन के साथ ही पुलिस प्रशासन के एक्शन में भी तेजी देखने को मिल रहा है, अपराधियों माफियाओं के प्रति पुलिस की सख़्ती के परिणाम भी अब साफ नजर आने लगे हैं, पटना जिला के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत हाथीदह थाने की पुलिस के द्वारा आज दूसरे दिन लगातार शराब माफिया के विरुद्ध की गई कार्रवाई में जहाँ सैकड़ो बोतल शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया, वहीं एक ऑटो भी जप्त की गई, जप्त की गई ऑटो में तहखाना बनाकर शराब ढूलाई की जा रही थी, जो झारखंड से लाई जा रही थी और समस्तीपुर के रोसरा के लिए इसे ले जाया जाना था, इसी बीच मध्य निषेध विभाग की इकाई को यह पता चला तो उन्होंने हाथीदह पुलिस को यह सूचना दी और हाथीदह थाना अध्यक्ष रंजन कुमार के नेतृत्व में एक टीम ने तुरंत हाथीदह स्टेशन के पास घेराबंदी कर एक ऑटो को जप्त किया और चालक को हिरासत में लिया, ऑटो की तलाशी लेने पर उसमें कई तहखाना मिले जिसमें सैकड़ो बोतल ब्रांडेड विदेशी शराब बरामद की गई, कुल 324 अलग अलग ब्रांड की शराब की बोतलें बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 125 लीटर बताया गया है, वहीं अब पुलिस सरगना की तलाश में जुट गई है!

बाइट – रंजन कुमार, SHO, हाथीदह




