रिपोर्ट- ऋषभ कुमार!
हाजीपुर: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कच्ची दरगाह बिदुपुर निर्माणाधीन सिक्स लाइन पुल का मंगलवार की सुबह निरीक्षण किए। नीतीश कुमार मंत्री विजय चौधरी एवं आला अधिकारियों के साथ सिक्स लेन पुल के पाया नंबर 51 के निकट पहुंचे। मौके पर मौजूद विभाग के अधिकारी एवं पुल निर्माण कंपनी के अधिकारी से निर्माण से संबंधित जानकारी लिये। उसके बाद सीएम नीतीश कुमार पटना के लिए निकल गए। जानकारी के अनुसार नीतीश कुमार ने पुल निर्माण करने वाली एजेंसी के अधिकारियों को जल्द से जल्द विदुपुर तक सिक्स लाइन पुल चालू करने का निर्देश दिया। फिलहाल कच्ची दरगाह बिदुपुर सिक्स लेन पुल को राघोपुर तक चालू कर दिया गया है। निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। मार्च 2026 में तक बिदुपुर तक पुल शुरू किए जाने की उम्मीद है।




