:- रवि शंकर अमित!
चंपारण और सारण की हुई क्षेत्रीय बैठक क्षेत्रीय बैठक के माध्यम से भाजपा ने जताया कार्यकर्ताओ का आभार एनडीए सरकार का प्राथमिकता कानून का राज और रोजगार -डाॅ दिलीप जायसवाल
संगठन को धारदार बना कर और सरकार के योजनाओं को घर पहुंचा कर कार्यकर्ताओ ने बनाया एनडीए सरकार
भाजपा मोतिहारी जिला कार्यालय पर सारण और चंपारण की क्षेत्रीय बैठक हुई जिसकी शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह उद्योग मंत्री डाॅ दिलीप जायसवाल और संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसानिया ने किया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ दिलीप जायसवाल ने कहा कि संगठन के लिए सबसे बङी ताकत कार्यकर्ता होते है और कार्यकर्ताओ का निरंतर कार्य और अथक प्रयास एनडीए को आज इस मुकाम पर पहुंचाया है। डाॅ जायसवाल ने कहा कि सरकार के कार्यो को कार्यकर्ताओ ने घर घर पहुंचाया और जन जन तक पहुंचाया जिससे इतनी प्रचंड जीत मिली।और जब इतनी प्रचंड बहुमत सरकार बनी है तो उम्मीद भी जनता की बढी है।
डाॅ जायसवाल ने कहा कि बूथ को सशक्त बनाने के लिए बूथ कमिटि पर निरंतर कार्य करने की जरूरत है मंडल अध्यक्ष बूथ कमिटि के साथ महिने मे कम से कम एक से दो बार जरूर बैठे महिने मे शक्तिकेन्द्र की बैठक जरूर हो जिससे एक दुसरे को अच्छी तरह जान सकें।
डाॅ जायसवाल ने कहा कि गणेश परिक्रमा से सौ साल की कांग्रेस आज खत्म के कगार पर है इससे बचना है इससे पार्टी और नेता दोनों का नुकसान होता है।भाजपा और कमल के फूल के आदमी बनिये इससे पार्टी और नेता दोनों मजबूत होंगे।
डाॅ जायसवाल ने बताया कि एनडीए सरकार की दो प्राथमिकता है पहला कानून का राज अर्थात अपराध मुक्त बिहार बनाना है जब नीतीश कुमार 2005 मे पहली बार मुख्यमंत्री तब फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से सुनवाई कर जंगलराज के गति के रोका गया।और दुसरा है रोजगार, युवाओं को रोजगार, महिलाओं को रोजगार और किसानो का रोजगार। लोग जब काम और कार्य मे लगे रहेंगे तो इधर-उधर की बांतो से बचेंगे।
संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसानिया ने कहा कि इतनी बङी सफलता मे कार्यकर्ताओ का निरंतर प्रयास है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चुनाव के दौरान महिला संवाद ,युवा संवाद और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओ के साथ संवाद है।भाजपा के कार्यकर्ताओ के साथ साथ कई सामाजिक संगठनों मे हमारा साथ दिया क्योकि उनको भाजपा औय एनडीए सरकार से उम्मीद है आशा है कि हम बेहतर करेंगे।साथ ही एनडीए के नेताओं की जनसभा और प्रवासी कार्यकर्ताओ का आंतरिक रूप से कार्य करना आज हमें इस स्तर पर पहुंचाया है।
बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री शिवेश राम एवं धन्यवाद ज्ञापन मोतिहारी जिला प्रभारी वरूण सिंह ने किया।बैठक मे प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष पाठक,अशोक सहनी, सरोज रंजन पटेल,प्रदेश मंत्री अजय यादव,नंद प्रसाद चौहान, सहित सारण और चंपारण के प्रदेश पदाधिकारी,क्षेत्रीय प्रभारी,सह प्रभारी,जिला प्रभारी,जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री,विधानसभा प्रभारी और विधानसभा संयोजक मौजूद रहें।
क्षेत्रीय बैठक मे ये जिला हुए शामिल-मोतिहारी,बेतिया,बगहा सारण पूर्वी ,सारण पश्चिमी,सीवान पूर्वी, सीवान पश्चिमी,गोपालगंज ।




