रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!
बासोपट्टी में विभिन्न जगहों पर बिहार सरकार के मंत्री अरुण शंकर प्रसाद के सम्मान मे कार्यक्रम आयोजित किया गया
मंत्री ने कोदरकट्टा राम जानकी स्थान पर चहारदीवारी निर्माण कार्य का किया शिलान्यास
मधुबनी जिले के बासोपट्टी मे बिहार सरकार के पर्यटन,कला संस्कृति युवा विभाग मंत्री अरुण शंकर प्रसाद के सम्मान मे सोमवार को बासोपट्टी बाजार में विभिन्न जगहों पर सम्मान समारोह आयोजित किए गए। अपने सम्मान मे आयोजित कार्यक्रम मे मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने भाग लिए। बासोपट्टी बाजार में सूड़ी समाज द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में मिथिला परंपरा के अनुसार अपने विधायक सह मंत्री का आयोजक समिति ने सम्मान किया। इससे पूर्व श्री राम कथा बासोपट्टी के सभी सदस्यों ने दीन दयाल भवन पर कार्यक्रम आयोजित कर मंत्री को सम्मानित किए। वहीं बासोपट्टी पूर्वी पंचायत के पैक्स अध्यक्ष उदय साह के निजी आवास पर सम्मान समारोह में बिहार सरकार के मंत्री अरुण शंकर प्रसाद को स्वागत किया गया। इस अवसर पर मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सूबे में विकास की सतत प्रयास जारी रहेगी। मधुबनी जिले के सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों का आंकड़ा लिया जा रहा है। प्रमुख धार्मिक स्थलों का विकास होगी।मधुबनी जिले के फुलहर में गिरिजा स्थान मंदिर, कल्याणेश्वर स्थान, शिला नाथ मंदिर, बाबा पोखर, पौराणिक बभनदई पोखरा सहित अन्य स्थलों को पर्यटक स्थल के रूप में बनाने की कवायद शुरू है।अधिकारियों को टीम गठित कर दिशा निर्देश दिया गया है कि रिपोर्ट तैयार कर विभागीय प्रक्रिया पूरी करें। जिसके बाद पर्यटक स्थलों पर सौंदर्यीकरण किया जायेगा। दिशा निर्देश पर बासोपट्टी के पौराणिक बभनदई पोखरा पर पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से स्थल का निरीक्षण किया है। वहीं हरलाखी प्रखंड के कल्याणेश्वर स्थान से 15 दिवसीय मिथिला परिक्रमा शुभारंभ होती है। जिसमें पड़ोसी देश नेपाल सहित अन्य जगहों से हजारों श्रद्धालु भाग लेने पहुंचते है। इस स्थान पर श्रद्धालुओं के सुविधा को देखते हुए आवस्यक कार्य कराए जाने को लेकर प्रयास किया जायेगा। मंत्री ने कहा कि मात्र 42 महीने में सीतामढ़ी जिले के पुनौरा धाम में श्री राम मंदिर के तर्ज पर माता सीता का मंदिर बनेगा। जो ऐतिहासिक कदम है। नए सरकार के गठन होते ही सबसे पहले माता सीता के धरती पर पहुंच कर शिलान्यास किया गया है। बिहार के बोधगया,राजगीर,हरिहरनाथ सोनपुर में कार्य किया जायेगा। इस बिहार को धार्मिक,सांस्कृतिक का विरासत मिलने वाला है। एक कमिटी गठित कर क्षेत्र का आकलन किया गया है।इस बिहार के विकास में पर्यटन एवं कला संस्कृति युवा विभाग भी पीछे नहीं हटेगा। डबल इंजन की सरकार न्याय के साथ विकास करती है। बासोपट्टी में विभिन्न जगहों पर सम्मान समारोह के बाद राम जानकी मंदिर कोदरकट्टा में सदस्यों के द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने लोगो को संबोधित किए। उन्होंने कहा कि भू माफियों की मनमानी नहीं चलेगी। गरीबों के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। वर्ष 2047 तक भारत को श्रेष्ठ भारत के रुप मे निर्माण किया जायेगा। बिहार में रोजगार की अपार संभावना है। बिहार के 25 चीनी मील चालू होगी। नए उद्योग लगाए जाएंगे। इस के साथ ही मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने कोदरकट्टा राम जानकी स्थान की चाहरदीवारी का निर्माण कार्य का शिलान्यास किए। मौके पर संजय महतो,हरिश्चन्द्र शर्मा,कैलाश महतो,आशीष कुमार सहित अन्य दर्जनो लोग उपस्थित थें।




