मुजफ्फरपुर-मोतीझील में बैंक के बाहर पेट्रोल पंप कर्मी से 3.11 लाख की लूट!

SHARE:

रिपोर्ट- संतोष तिवारी!


मुजफ्फरपुर
मुजफ्फरपुर शहर के बीचों-बीच सोमवार दोपहर बेखौफ अपराधियों ने पिस्तौल की नोक पर 70 वर्षीय बुजुर्ग कैशियर से साढ़े तीन लाख रुपये लूट लिए। घटना पंजाब नेशनल बैंक के बाहर हुई, जब पास के पेट्रोल पंप के कैशियर मणिकांत श्रीवास्तव पैसे जमा कराने पहुंचे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बुजुर्ग कैशियर जब बैग लेकर बैंक के दरवाजे तक पहुंचे, उसी समय अपाचे बाइक से तीन युवक मौके पर आए। उनमें से एक ने पिस्तौल तानकर बैग झपटने की कोशिश की। विरोध करने पर अपराधियों ने पिस्तौल के बट से सिर पर वार कर दिया, जिससे बुजुर्ग लहूलुहान हो गए। इसके बाद तीनों आरोपी भीड़ को चीरते हुए फरार हो गए।

वारदात CCTV में कैद घटना का फुटेज साफ तौर पर सामने आया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर चुकी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही है।

सिटी एसपी कोटा किरण ने दावा किया है कि अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Join us on: