मधुबनी- दो देशी कट्टा,34 जिंदा कारतूस एवं धारदार हथियार के साथ एक गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!

मधुबनी पुलिस की छापेमारी में दो देशी कट्टा, 34 जिंदा कारतूस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने मे सफलता पाई है। मामला
नरहिया थाना क्षेत्र की है। जहां पुलिस छापेमारी के बाद हड़कंप मच गया। प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस कार्रवाई के दौरान प्राथमिकी अभियुक्त को उसके पिता ने मौके से भाग दिया। आरोपी को भगाने के दोशी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस को रविवार की रात अवैध हथियारों के खिलाफ की गई छापेमारी में बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर मौके से दो देशी कट्टा, 34 जिंदा कारतूस और लोहे से बने तीन धारदार हथियार बरामद किए हैं। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान श्रवण यादव, पिता स्वर्गीय तेज नारायण यादव, गांव औरहा, थाना नरहिया, जिला मधुबनी के रूप में किया गया है। इस मामले को लेकर नरहिया थानाध्यक्ष निलेश कुमार सिंह ने बताया है कि नरहिया थाना कांड संख्या 106/25 के नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए रविवार की रात थाना से पुलिस पदाधिकारी के देखरेख में सशस्त्र बल के साथ ग्राम औरहा में छापेमारी की गई। छापेमारी प्राथमिक अभियुक्त सौरभ कुमार, पिता श्रवण कुमार यादव के घर पर की गई। कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति ने पुलिस टीम के सामने द्वार को अवरुद्ध कर हंगामा शुरू कर दिया, जिससे छापेमारी में बाधा उत्पन्न हुई। इसी बीच उसका पुत्र सौरभ कुमार अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल हो गया। पुलिस ने मौके पर मौजूद व्यक्ति से पूछताछ की तो उसने अपना नाम श्रवण यादव बताया और स्वीकार किया कि वह सौरभ कुमार का पिता है। तलाशी के दौरान घर के एक कमरे में रखे बक्से से दो देशी कट्टा और 34 जिंदा कारतूस बरामद किए गए है। जिनके वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किए जा सके। पूछताछ में श्रवण यादव ने स्वीकार किया कि उसके बेटे सौरभ कुमार ने उसकी जानकारी में ही हथियार और कारतूस बक्से में छिपाकर रखे थे। दूसरे कमरे की तलाशी में पुलिस ने एक धारदार तलवार, एक दबिया और एक फरसा-नुमा चकरी बरामद की। सभी सामान को विधिवत जब्ती सूची बनाकर जब्त कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार श्रवण यादव के खिलाफ नरहिया थाना कांड संख्या 111/25, दिनांक 07/12/2025, धारा 262 बीएनएस एवं 25 (1-बी)/26/35 शस्त्र अधिनियम के तहत् मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि श्रवण यादव को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। वहीं फरार अभियुक्त सौरभ कुमार सहित अन्य आरोपि की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमों के द्वारा सघन छापेमारी जारी है।

Join us on: