पटना में बेकाबू कार ने रौंदे 6 लोग, बुजुर्ग की मौत,दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!


पटना के दानापुर में रविवार देर रात एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे चल रहे छह लोगों को रौंद दिया। हादसे में 60 वर्षीय चांसी राय की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा गोला रोड स्थित झखड़ी महादेव मंदिर के पास हुआ, जिसका भयावह CCTV फुटेज सामने आया है।
वीडियो में दिखा कि कार रॉन्ग साइड से आई और पहले एक कुत्ते को कुचलते हुए तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। थोड़ी दूर जाकर कार रुकी, लेकिन जब एक युवक पहिए के नीचे फंसा दिखा और लोग ड्राइवर से बात करने पहुंचे, तभी चालक ने गाड़ी को और आगे बढ़ाकर उसे दोबारा कुचल दिया।
स्थानीय लोग कार को रोकने की कोशिश करते रहे, लेकिन ड्राइवर भीड़ को धक्का देते हुए एक और व्यक्ति को रौंदकर मेरिन ड्राइव की ओर फरार हो गया।
घायल चांसी राय को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस CCTV के आधार पर कार और आरोपी चालक की पहचान में जुटी है।

Join us on: