रिपोर्ट- सुमित कुमार!
प्रति माह रंगदारी नहीं देने पर अपराधियों ने चाय दुकानदार पर की फायरिंग। फायरिंग के मामले में बरियारपुर पुलिस का हुआ एक्शन एक नामजद अपराधी को किया गिरफ्तार। पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा किया बरामद।
मुंगेर : बिहार में नयी सरकार बनने के बाद अब मुंगेर पुलिस विभाग भी अलर्ट मोड़ है।वही अपराधी द्वारा अपराध के बाद इस जिले में पुलिस द्वारा बड़ी कार्यवाही की जा रही है। इसी दौरान रविवार की शाम बरियारपुर थाना क्षेत्र में बरियारपुर स्टेशन के बाहर स्थित एक चाय की दुकानदार से अपराधियों द्वारा रंगदारी की मांग की गयी ,नहीं देने पर दुकानदार के ऊपर फायरिंग की घटना की गयी ,लेकिन दूकानदार बाल -बाल बच गए। वही बरियारपुर थानध्यक्ष अमरेश कुमार की ततपरता के कारण गोली चलाने वाले सोतीपुल पड़िया निवासी एक अपराधी प्रफुल्ल यादव को गिरफ्तार कर लिया है वही दो अपराधी देवराज कुमार और गोलू यादव अब तक फरार है ,
सदर एसडीपीओ अभिषेक आनंद ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया की रविवार की शाम बरियारपुर थाना क्षेत्र में एक चाय दुकानदार अजय कुमार से कुछ अपराधियों ने प्रतिमाह दस हजार रूपये की रंगदारी देने की मांग कर रहे थे। वही जब दुकानदार ने रंगदारी देने से इंकार कर दिया तो अपराधियों ने दुकानदार पर गोली चला दी लेकिन दूकानदार बाल -बाल बच गए और गोली दुकान के अंदर रखे फ्रिज में जा लगी। उन्होंने बताया की इस मामले में पीड़ित दुकानदार द्वारा बरियारपुर थाना में आवेदन दिया गया। आवेदन मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए एक अपराधी प्रफुल्ल कुमार को गिरफ्तार कर लिया जबकि दो नामजद अपराधी देवराज कुमार और गोलू कुमार फरार है। एसडीपीओ ने बताया की गिरफ्तार अपराधी प्रफुल्ल यादव पर लूट कांड ,डकैती सहित अन्य सात आपराधिक मामले बरियारपुर और जमालपुर रेल थाना में मामला दर्ज है। उन्होंने कहा अब मुंगेर जिला में अपराधियों की खैर नहीं है जो भी अपराधी अपराध करेंगे उनको बख्शा नहीं जायेगा।
बाइट :अभिषेक आनंद सदर एसडीपीओ




