:- रवि शंकर अमित/बबलू राय!
जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव बेगूसराय पहुंचे। जहां लोहियानगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान से प्रभावित गरीब परिवारों से मुलाकात कर उन्होंने प्रशासन पर सीधा हमला बोला। इस दौरान सांसद पप्पू यादव लोहियानगर की उस झोपड़पट्टी पहुंचे जहां हाल ही में बुलडोजर कार्रवाई के दौरान सैकड़ों गरीबों के घर ढहा दिए गए थे। उन्होंने पीड़ित महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों से मुलाकात कर हालात का जायजा लिया।जहां पीड़ितों से बात करते हुए पप्पू यादव ने कहा है कि यह कार्रवाई क्रूर और अमानवीय है। बिना महिला पुलिस के महिलाओं और बच्चों पर बेरहमी से लाठीचार्ज किए जाने का आरोप।घटना की तुलना जलियांवाला बाग से की है। उन्होंने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट का आदेश है कि वैकल्पिक व्यवस्था के बाद ही हटाया जाए, लेकिन यहां गरीबों को बिना किसी विकल्प के बेघर कर दिया गया। उन्होंने यह भी दावा किया कि 1971 की बाढ़ से ही ये परिवार यहां बसे हुए थे, ऐसे में उन्हें यूं उजाड़ना पूरी तरह गलत है।पप्पू यादव ने प्रभावित परिवारों को भरोसा दिलाया है हम यह मामला संसद में उठाएंगे ।जरूरत पड़ी तो हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट दोनों में लड़ाई लड़ेंगे। यदि प्रशासन ने जल्द वैकल्पिक जमीन नहीं दी तो बिहार बंद का आह्वान करेंगे।पप्पू यादव ने कहा है कि बिहार में पूरा इंस्पेक्टर राज चल रहा है।अमीरों को बसाया जा रहा है, गरीबों को हटाया जा रहा है। सरकार संवेदनहीन है… सिर्फ पूंजीपतियों को बढ़ावा दे रही है।उन्होंने बुलडोजर कार्रवाई को कठोरता की पराकाष्ठा बताते हुए तत्काल रोक लगाने की मांग की। उन्होंने कहा है कि जिस तरीके से बुलडोजर के माध्यम से करके की ठंड में घर को तोड़कर हटा दिया गया है लोग इस ठंड में खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है।
बाइट- पप्पू यादव




