बेगूसराय में दो बाइक एक स्कॉर्पियो में भीषण टक्कर। बाइक सवार महिला की घटनास्थल पर ही मौत!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय में दो बाइक और एक स्कॉर्पियो में भीषण टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बाइक सवार महिला एनएच किनारे पानी भरे गड्ढे में गिर गई जिससे डूब कर उसकी मौत हो गई। पूरी घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के पिढ़ौली गांव के निकट एनएच 28 की है। बताया जाता है कि बछवारा गांव से शोभा देवी अपने पुत्र के साथ बछवारा से राजोरा जा रही थी तभी पिढ़ौली गांव के निकट सामने से आ रही एक बाइक से टकरा गई उसी दौरान एक स्कॉर्पियो भी सामने आ गया जिससे तीनों वाहन में जबरदस्त टक्कर हो गई । इस टक्कर के बाद शोभा देवी बाइक से उछलकर एनएच किनारे पानी भरे गड्ढे में गिर गई जिससे डूब कर उसकी मौत हो गई। इस घटना में दोनों बाइक के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका इलाज तेघरा अनुमंडलीय अस्पताल में कराया जा रहा है । घटना के बाद घायल को लेकर अस्पताल पहुंचे स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश उस वक्त देखने को मिला जब अस्पताल में चिकित्सक नहीं उपलब्ध थे। स्थानीय लोगों का आरोप था कि घटना के बावजूद सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए ना डॉक्टर उपलब्ध थे ना ही इलाज करने के लिए अन्य साधन। घटना की सूचना पर तेघरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
बाईट- स्थानीय निवासी
बाईट- स्थानीय निवासी

Join us on:

Leave a Comment