रिपोर्ट- सुमित कुमार!
जमालपुर पहुंचे पूर्व रेलवे के जीएम, अधूरे प्रोजेक्ट्स में तेजी की जगी उम्मीद।रेल सुविधाओं के विस्तार और वर्कशॉप को नई रफ्तार देने पर फोकस!
मुंगेर: पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक मिलिंद दाउस्करे शनिवार को दो दिवसीय निरीक्षण दौरे पर सैलून स्पेशल से जमालपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे। स्टेशन पर उतरने के बाद उन्होंने प्लेटफार्म, यात्री सुविधाओं सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इसके बाद वे कोचिंग डिपो और डीजल शेड के निरीक्षण के लिए जमालपुर वर्कशॉप रवाना हुए।
पत्रकारों से बातचीत में जीएम दाउस्करे ने कहा कि जमालपुर वर्कशॉप में सेक्शनवार कार्यों की गति बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वर्कशॉप में एक हजार वैगनों के ‘प्योरिंग’ का लक्ष्य रखा गया है। वर्कशॉप के काम में तेजी के साथ कोच निर्माण और रख-रखाव की मांग भी बढ़ रही है। जीएम ने कहा कि आने वाले समय में जमालपुर स्टेशन को ट्रेन स्टेबलिशमेंट का महत्वपूर्ण केंद्र बनाया जाएगा, जिसके लिए पीट लाइन और अन्य निर्माण कार्य प्रगति पर हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जमालपुर कारखाना का भविष्य उज्ज्वल है और यह पूर्व रेलवे के वैगन कार्यों का मुख्य केंद्र बनने जा रहा है।उन्होंने बताया कि जमालपुर–भागलपुर के बीच कोच डिपो स्थापित करने की प्रक्रिया जारी है। कोच डिपो बनने से इस क्षेत्र में अधिक ट्रेनों के संचालन का मार्ग प्रशस्त होगा।जीएम के दौरे के बाद भागलपुर–किऊल रेलखंड पर तीसरी–चौथी लाइन, जमालपुर में दो नए प्लेटफार्म, तीसरी सुरंग, अमृत भारत योजना के तहत लंबित कार्य—जैसे 12 मीटर चौड़ा एफओबी, ईस्ट कॉलोनी की ओर प्रवेश–निकास द्वार, कमर्शियल बिल्डिंग सहित कई अधूरी परियोजनाओं में तेजी की उम्मीद बढ़ गई है।निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक के साथ डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता, सीनियर डीसीएम कार्तिक कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
बाइट -पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक मिलिंद दाउस्करे




