बाढ़- निजी नर्सिंग होम में महिला की ईलाज में लापरवाही बरतने का आरोप, मौत, परिजनों ने किया हंगामा!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/गोविंद कुमार!

बाढ़ थाना अंतर्गत भुवनेश्वरी चौक के पास स्थित एक निजी नर्सिंग होम में महिला मरीज की मौत के बाद परिजनों जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया और मृतका को पोस्टमार्टम हेतू अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ भेजा है।
परिजनों ने बताया कि बाइक से गिर जाने के कारण महिला के सर में चोट लगी थी जिसे वह निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। वह सुबह नर्सिंग होम पहुंचे जहां उन्होने मरीज की नाजुक स्थिति देखा। नर्सिंग होम में मरीज को वेंटिलेटर पर रखा हुआ था जिसके बाद मरीज को रेफर करने के लिए कहा गया जिसपर वह मुकर गए। उनका आरोप है कि रूपए के लालच में मरीज को रेफर नही किया गया और उनकी जान चली गई।
शालू कुमार ने बताया कि वह अपने भाई की पत्नी को 28 नवंबर को श्रुति कुमारी को नर्सिंग होम में भर्ती कराया। मौजूद डाॅ ने पांच हजार रुपए रोज की डिमांड की और ठीक हो जाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद मंगलवार को दो लाख रुपए जमा करने के लिए बोला गया और मरीज को पटना रेफर करने को कहा गया। बुधवार सुबह मरीज की मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची है।
वहीं बाढ़ थाना अध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह ने कहा कि आवेदन प्राप्त होने के बाद मामले की जानकारी दी जाएगी।

बाइट – परिजन

Join us on: