पटना के बाढ़ में बुलडोजर के खौफ से खुद अतिक्रमण हटाने लगे लोग!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/गोविंद कुमार!

पीले पंजे का खौफ, लोग खुद हटा रहे अतिक्रमण
बाढ़ अनुमंडल में नगर परिषद का पीला पंज आज से अतिक्रमणकारियों पर चलने वाला है। इसकी सूचना बाढ़ स्टेशन, कचहरी और बाजार के दुकानदारों को पहले ही दे दी गई थी। कई दिनों से लाउडस्पीकर से अतिक्रमण हटाने के लिए अनाउंसमेंट भी करा दिया गया है। बाढ़ के कई दुकानदारों ने इसे नगर परिषद की बेहतर पहल बताते हुए खुद अतिक्रमण हटा लिया है। दुकानदार सुबह से सड़क के किनारे लगे अस्थाई अतिक्रमण को हटाने में जुटे हैं। लोहे के एंगल और करकट हटा लिया गया है। वहीं नगर परिषद के चेयरमैन ने स्पष्ट कहा है कि अब अतिक्रमणकारियों पर लगातार पीला पंजा चलेगा। अगर किसी ने दोबारा अतिक्रमण करने का प्रयास किया, तो उसपर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी और हैवी फाइन भी लगाया जाएगा।
बाइट स्थानीय दुकानदार
संजय कुमार, चेयरमैन, नगर परिषद बाढ़

Join us on: