:- रवि शंकर अमित/गोविंद कुमार!
बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर प्रखंड के माधोपुर गांव में फिर ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत का माहौल पैदा हो गया। गांव के ही दो पक्षों में मामूली बात को लेकर शाम झड़प हुई थी। गोलीबारी में दो युवक गोली लगने से घायल हो गए हैं।
सोनेलाल यादव और उनके तीन बेटों और अनिल यादव और उनके बेटों के बीच फायरिंग की घटना हुई। सोनेलाल के पुत्र सूरज का पूर्व में आपराधिक इतिहास रहा है। वह कुछ दिनों पहले ही जेल से छुटकर आया था। घर के पास मवेशी बांधने को लेकर दोनों पक्षों में सुबह बहस हुई थी। शाम को फिर इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में हिंसक झड़प और फायरिंग की घटना हुई, जिसमें अनिल यादव के दो बेटों आकाश और आरवी कुमार को गोली लग गई। दोनों घायलों को बख्तियारपुर पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। सोमवार को भी माधोपुर में पुरानी विवाद को लेकर कई राउंड फायरिंग हुई थी, जिसमें एक व्यक्ति को गोली लगी थी।
एसडीपीओ-2 आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि दो पक्षों के बीच फायरिंग हुई है। सोनेलाल यादव के पुत्र सुरज के द्वारा फायरिंग की गई है वह पहले भी कई मामलों आरोपी रहा है और लगभग छः महीने पहले जेल से छूटा है। आज मवेशी बांधने को लेकर विवाद हुआ था जिसका समझौता भी हो गया था। जिसके बाद शाम में पुनः विवाद हुआ और फायरिंग हुई है।
बाइट – एसडीपीओ-2, आयुष श्रीवास्तव




