बेगूसराय- डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर कारगिल विजय भवन में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर दी गई श्रद्धांजलि!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

आज दिनांक 03.12.2025 को भारत के प्रथम राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती के उपलक्ष्य में समाहरणालय परिसर स्थित कारगिल विजय भवन में उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया।

कार्यक्रम में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, वरीय कोषागार पदाधिकारी, वरीय उप समाहर्ता, कला एवं संस्कृति पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारियों ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

उपस्थित पदाधिकारियों ने देश की स्वतंत्रता, संविधान निर्माण तथा राष्ट्र निर्माण में उनके अद्वितीय योगदान को याद किया और उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

इसके साथ ही जिले के सभी सरकारी कार्यालयों एवं प्रखंड मुख्यालयों में भी डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती मनाई गई।

Join us on: