बेगूसराय-अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर तेघरा में भव्य कार्यक्रम का आयोजन!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

आज दिनांक 03.12.2025 को अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर बुनियाद केन्द्र, तेघड़ा में ‘अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस 2025’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी बेगूसराय श्री तुषार सिंगला, अनुमंडल पदाधिकारी तेघड़ा, सहायक निदेशक, दिव्यांगजन कोषांग, प्रखंड विकास पदाधिकारी तेघड़ा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर दिव्यांगजनों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पात्र लाभार्थियों के बीच इलेक्ट्रिकल साइकिलों का वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम में अंडर-18 दिव्यांग प्रतिभागियों द्वारा 50 मीटर दौड़, निबंध लेखन, चित्रकला एवं गायन जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया गया। इनमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को जिला पदाधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्तर पर चयनित तीन दिव्यांग खिलाड़ियों लॉन बॉल धीरज कुमार रजत पदक, पैरा लोन बोल में अजय कुमार साह कांस्य पदक एवं 800 मीटर दौड़ प्रतिस्पर्धा में छत्तीस कुमार कांस्य पदक को भी जिला पदाधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान कर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

इसके उपरांत जिला पदाधिकारी बेगूसराय द्वारा बुनियाद केन्द्र, तेघड़ा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी महोदय ने केंद्र में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यरत कर्मियों से दिव्यांगजनों के लिए संचालित विभिन्न सेवाओं, उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की।

जिला पदाधिकारी महोदय ने उपस्थित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सेवाओं के प्रभावी निष्पादन, समयबद्धता, दिव्यांगजनों के प्रति संवेदनशील व्यवहार तथा लाभुकों की सुविधा सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया।

Join us on: