शकील की रिपोर्ट

फोटो-आदित्य राज(फाइल फोटो)
पश्चिम चम्पारण के जिले के सिकटा प्रखंड के सिकटा गांव निवासी किसान बृजकिशोर त्रिपाठी के पुत्र आदित्य राज ने 65 वीं बीपीएससी परीक्षा में 253 वां स्थान प्राप्त कर पश्चिम चंपारण जिले का नाम रौशन किया है।इसकी खबर मिलते ही पुरे सिकटा प्रखंड मेंं खुशी की लहर दौङ गई।आदित्य सिकटा गांव के किसान बृजकिशोर त्रिपाठी व अधिवक्ता पुष्पा दुबे के बङे पुत्र है तथा दूसरा पुत्र आशीष पुष्कर पटना विश्वविद्यालय के जदयू छात्र संघ के छात्र नेता है,जहां से एमएससी कर रहे है।इनके दादा शिवमंगल त्रिपाठी सेवानिवृत्त शिक्षक है।आदित्य मोतिहारी के मॉडर्न पब्लिक स्कूल से मैट्रिक परीक्षा में 10 सीजीपीए लाने के बाद अपनी इंटरमीडिएट की पढ़ाई चिन्मया विद्यालय,बोकारो से की जिसमें उन्हें 91 प्रतिशत अंक अर्जित किए।उसके बाद उन्होंने जेईई मेंस एवं एडवांस,गैट जैसे परीक्षाओं में भी सफलता मिली तथा अगरतला के एनआईटी से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री वर्ष-2019 में प्राप्त की।उसके बाद आदित्य एक निजी कंपनी में सिविल इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे।नौकरी को छोड़ उन्होंने बीपीएससी में मेहनत कर प्रथम प्रयास में ही 253 वा रैंकिंग हासिल कर निर्वाचन आयोग में ऑफिसर पद पर नियुक्ति मिली है।आदित्य के पिता बृजकिशोर त्रिपाठी के अलावे चाचा विरेन्द्र त्रिपाठी,सत्येंद्र त्रिपाठी व विजय त्रिपाठी ने आदित्य राज के सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि आदित्य के अथक परिश्रम एवं दृढ़ निश्चय का फल है।आदित्य ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता एवं गुरूजनों को दिया तथा कहा है कि वह जिले के लड़कों को बीपीएससी और यूपीएससी जैसी परीक्षाओं में मददगार की एक श्रेणी बनने का कार्य करेंगे और उनसे जो भी बन पड़ेगा वह जिले के छात्र- छात्राओं को उनके मंजिल तक पहुंचाने में अपनी भूमिका निभाने में जरा भी संकोच नहीं करेंगे।




