रामनगर गोलीकांड में युवक की मौत से गुस्साई भीड़ ने किया अम्बेडकर चौक बंद!

SHARE:

शकील की रिपोर्ट

रामनगर आगजनी कर शव को चौराहे पर रख किया सड़क जाम
दिनदहाड़े गोली से जख्मी युवक भोला साह की गोरखपुर में इलाज के क्रम में सोमवार की शाम मौत हो गई। इससे गुस्साए लोगों ने अंबेडकर चौक को जाम कर धरना प्रदर्शन किया। स्लोगन लेकर सैकड़ों महिलाओं और पुरूषों ने हत्यारे को स्पीड ट्रायल चलकर सजा देने को कहा। उन्होंने आरोपी को फांसी देने की मांग रखा गया। चौके पर टायर जलाकर आगजनी भी की। वहां मौजूद पुलिस केवल मूकदर्शक बनी रही। तब चार पांच थानों की पुलिस मौके पर बुलाई गई। नतीजा नरकटियागंज, बगहा, बेतिया का मार्ग पूरी तरह बंद हो गया। शव के साथ बैठे परिजनों ने लगभग चार घण्टे तक मुख्य सड़क को जाम भी कर दिया। इससे चारों तरफ का आवागमन ठप हो गया। जब मृतक के परिजन स्थानीय प्रशासन के मनाने के बाद भी नहीं माने। तब बगहा एसडीएम दीपक मिश्रा और एसडीपीओ रामनगर सत्यनारायण राम ने धरना स्थल पर आकर सबसे बातचीत आरंभ किया। घँटों बातचीत के बाद जाकर मामला शांत हुआ। मौके पर बगहा पुलिस के मेजर अभिनंदन सिंह, थानाध्यक्ष कपूर नाथ शर्मा, गोबर्द्धना थानाध्यक्ष शंभू मांझी भैरोगंज थानाध्यक्ष, सीओ विनोद मिश्रा, बीडीओ चंद्रगुप्त मौर्या आदि ने काफी देर तक उग्र भीड़ को काबू में लाने की कोशिश की। लेकिन बात नहीं बनी। मुआवजा और मृतक की पत्नी को नौकरी का आश्वासन मिलने पर प्रदर्शन बंद हुआ। तब जाकर आवागमन शुरू हुआ। इस संबंध में एसडीएम दीपक मिश्रा ने बताया कि मृतक के परिजन को कबीर अंत्येष्टि योजना और तत्काल लाभ के रूप में 20 हजार का चेक प्रदान किया गया। उसकी पत्नी को नगर पंचायत में नौकरी देने का आश्वासन दिया गया है। नगर परिषद के वार्ड पार्षदों ने तत्काल लाभ का आश्वासन दिया है। मृतक के भाई डोड़ा साह के बयान पर प्राथमिकी भी दर्ज की गई।

Join us on:

Leave a Comment