शकील की रिपोर्ट

भैरोगंज पुलिस द्वारा की गई लगातार वाहनों जांच
बगहा (नगर संवाददाता) पंचायत चुनाव को लेकर भैरोगंज पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है पुलिस के द्वारा जगह जगह पर वाहन जाँच अभियान चलाया जा रहा है । सुबह के 10 बजे दिन से रात्रि 8 बजे तक वाहनों की जाँच औचक स्थिति में किया जा रहा है । जिसके कारण असमाजिक तत्त्वों में अफरातफरी मची हुई है। भैरोगंज थानाध्यक्ष लालबाबु कुमार ने बताया के पुलिस अधीक्षक बगहा के आदेश के आलोक में भैरोगंज थाना क्षेत्र के अंदर वाहन जांच अभियान सक्रिय रूप से चलाई जा रही है । थानाध्यक्ष की मानें तो आगामी पंचायत चुनाव व नवरात्रि पर्व को शांतिपूर्वक संपन्न हेतु पुलिस के द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है




