शकील की रिपोर्ट

बगहा (नगर संवाददाता) प्रखंड संसाधन केंद्र बगहा दो के अंतर्गत आने वाले नियोजित शिक्षकों को पर्व त्यौहार के अवसर पर भी 3 महीनें का वेतन नही मिला।जिसको लेकर शिक्षक परेशान हैं।शिक्षकों को अपने परिवार का भरण पोषण और आगामी पर्व त्योहारों की तैयारी या अन्य कार्यो के लिए उनके पास पैसे नहीं हैं। जिससे शिक्षक हताश व निराश हैं।उक्त बातें बिहार शिक्षक संघ के नियोजित शिक्षकों ने कही। उन्होंने बताया कि नियोजित शिक्षकों का 3 महीना से वेतन नहीं मिला है । जिसको लेकर शिक्षकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। बिहार शिक्षक संघ के प्रखंड बगहा दो इकाई के उपाध्यक्ष शैलेश कुमार पासवान ने बताया कि नियोजित शिक्षक संघ के 3 महीने से वेतन नहीं मिलने के कारण सभी शिक्षक नाराज हैं। शिक्षकों को अपने परिवार का भरण पोषण और अन्य जरूरतो में दिक्कत हो रही हैं।इस सरकार के द्वारा हम शिक्षकों पर अन्याय किया जा रहा है। सरकार द्वारा 15 प्रतिशत वेतन वृद्धि का ऐलान कर अप्रैल 2021 से करने पर भी अभी तक लागू नहीं हुआ। जिसके कारण शिक्षकों का वेतन अब तक रुका हुआ है। शिक्षक समूह की मांग है कि अतिशीघ्र शिक्षकों का वेतन दिया जाए , कोविड-19 काल के दौरान महंगाई अपने उच्चतम स्तर पर है। जिससे परिवार का भरण पोषण करने और उसे चलाने में दिक्कत हो रही है। सरकार और जिला प्रशासन से बगहा प्रखंड 2 इकाई बिहार शिक्षक संघ ने मांग किया हैं कि अतिशीघ्र शिक्षकों का वेतन दिया जाए। जिनमें सचिव पवन कुमार,अनिल सिंह,ब्रजेश कुमार, पिंटू कुमार,भजु राम, दिनेश सिंह,शाहनवाज आलम, संजय सिंह आदि ने प्रशासन और सरकार से वेतन देने की मांग की गई हैं।




