नवरात्र के सातवें दिन निकाली गयी मां दुर्गा की डोली यात्रा,

SHARE:

शकील की रिपोर्ट

शेरावाली मैया की जयकारा से गुंजायमान हुआ बगहा अनुमंडल

बगहा (नगर संवाददाता) प्रेम से बोलो जय माता दी, शेरावाली मैया की जय, अंबे भवानी की जय, दुर्गा मैया की जय जैसे मां भगवती के जयघोष व देवी माता के गीतों से बगहा अनुमंडल का पूरा क्षेत्र के भक्तिमय माहौल में गुंजायमान हो गया। शारदीय नवरात्र के सातवें दिन मां दुर्गा की डोली यात्रा निकाली गयी। जो काफी आकर्षक रही। इस डोली यात्रा को देखने के लिए लोग अपने घरों से बाहर निकल कर सड़क के दोनों किनारे खड़े हो गये। बताते चलें कि नवरात्र की सप्तमी तिथि को माता बेलवंती की डोली यात्रा निकाली जाती है मानता है कि इस दिन मां दुर्गा बेल के पेड़ पर आ जाती है। इसी कारण माता को बेलवंती माता के नाम से भी पुकारा जाता है। जहां से वेद मंत्रोच्चारण के साथ प्रार्थना व निवेदन के साथ माता को डोली में बिठाकर पूजा स्थलों तक ले जाया जाता है।
इस दौरान श्रद्धालुओं के द्वारा नारे लगाते रहे, 108 कुँवारियों ने नारियल चुनरी के साथ भाग लिया। माता की डोली को मंडप तक लाने में चिरान मशीन पूजा समिति के सदस्य धर्मशंकर सिंह, सुनील सिंह, रवि आर्य, अमन सिंह, राजीव कुमार शुक्ला, बिट्टू सिंह, रोहित सिंह, कमलेश सिंह, मनंजय सिंह का बहुत बड़ा योगदान रहा।

Join us on:

Leave a Comment