होमगार्ड की हत्या करने वाले दो आरोपी हथियार के साथ गिरफ्तार!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय में होमगार्ड जवान को गोली मारकर हत्या करने वाले दो अपराधी गिरफ्तार।गिरफ्तार अपराधियों से दो पिस्टल छह जिंदा कारतूस एक मोटरसाइकिल समेत 6 हजार नगद रुपया बबरामद

बेगूसराय पुलिस ने 7 अक्टूबर को होमगार्ड जवान की गोली मारकर हत्या करने के मामले का खुलासा करते हुए हत्या में शामिल दो बदमाशों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल 7 अक्टूबर को तेघड़ा थाना क्षेत्र के एनएच 28 पर बेगूसराय ट्रैफिक पुलिस में तैनात होमगार्ड जवान अशोक यादव को बदमाशों ने गोली मार दी थी, जिसका 10 अक्टूबर को इलाज के दौरान मौत हो गया था। इस संबंध में एसपी अवकाश कुमार ने बताया कि घटना के बाद एसआईटी का गठन किया गया था। पुलिस तेघड़ा थाना क्षेत्र के गोपाल कुमार और उसके रिश्तेदार विशाल कुमार को गिरफ्तार किया गया है, उसके पास दो पिस्टल, 6 कारतुस, एक बाईक और 6 हजार रुपए बरामद किया हैं। बदमाशों ने स्वीकार किया है 7 अक्टूबर को पुलिस ने वाहन जांच के दौरान गोपाल कुमार की बाइक को रोका था इस बात से गोपाल कुमार पुलिस से आक्रोशित था। आक्रोश के दौरान अशोक यादव तेघड़ा बैंक जा रहे थे तभी बदमाशों ने उसे वर्दी और निहत्था देखकर गोली मार दी। बदमाशों ने स्वीकार किया है उसे जो भी पुलिस वाला उस दिन मिलता तो उसकी वह हत्या करता है। गिरफ्तार बदमाशों के पास से बरामद हथियार को एफएसएल जांच के लिए भेज जाएगा।

बाईट- अवकाश कुमार, एसपी बेगूसराय

Join us on:

Leave a Comment