मुख्यमंत्री ने डॉ० राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि के अवसर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी!

SHARE:

:- रागिनी शर्मा (विशेष संवाददाता)

पटना, 12 अक्टूबर 2021 :- महान समाजवादी नेता डॉ० राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि के अवसर पर राज्यपाल श्री फागू चौहान एवं मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की पुण्यतिथि के अवसर पर कंकड़बाग के लोहिया नगर स्थित लोहिया उद्यान में आयोजित राजकीय समारोह में मुख्यमंत्री ने डॉ० राम मनोहर लोहिया को नमन कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व का स्मरण करते हुए उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री तारकिशोर प्रसाद, विधायक श्री अरुण कुमार सिन्हा सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी स्व० डॉ० राम मनोहर लोहिया की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के कलाकारों ने आरती-पूजन एवं भजन कीर्तन का गायन किया।

Join us on:

Leave a Comment