शकील अहमद

सरकार लाख चाहे जमीनी विवाद को सरल रूप से सुलझा लें लेकिन अफसरों के लेटलतीफी के कारण जमीनी विवाद हिंसक झड़प ले लेता है। इसकी बानगी देखने को मिली सोमवार के दिन बगहा पुलिस जिला के चौतरवा थाना अंतर्गत मेहंदी गांव में सोमवार को दोपहर में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच संघर्ष हो गया। चौतरवा थाना पुलिस के सामने दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इस दौरान संघर्ष में एक पक्ष के करीब 6 लोगों से ज्यादा घायल हुए हैं। चौतरवा थाना पुलिस के सामने भी संघर्ष होता रहा, पुलिस मूकदर्शक बनी रही। इधर इन सारी घटनाओं का वीडियो वहां पर खड़े लोगों ने बना डाले।
जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि पूरी घटना पुलिस के सामने हो रही है। जिसमें पुलिस आराम से बैठकर इस घटना का लाइव देख रही है। हालांकि जब लोगों ने इसका विरोध शुरू किया तो पुलिस वाले मामला को शांत कराने में लग गए। इस मामले में चौतरवा थाना प्रभारी शंभू शरण गुप्ता ने बताया कि मेहंदी गांव में दो पक्षो के बीच आपस में झड़प की सूचना मिली जिसके बाद चौतरवा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले को शांत कराई है। जमीन पर 44 लगा दिया गया है। दोनों पक्ष चुनाव बीतने के बाद कोर्ट और सीओ के द्वारा मामले को सुलझाने को बोला गया है। उन्होने बताया की अबतक दोनो पक्षो मे से किसी का आवेदन मारपीट का प्रप्त नाही हुआ है। आवेदन प्रप्त होते ही एफआईआर दर्ज कर लिया जाएग।




