झारखंड के 25 वां स्थापना दिवस एवं भगवान बिरसा मुण्डा के 150 वां जयंती पर समारोह!

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार

गुमला / लोहरदगा। झारखंड के 25 वां बर्ष रजत पर्व का उत्सव उलगुलान के महानायक भगवान बिरसा मुण्डा की 150 वां जयंती पर लोहरदगा में सांस्कृतिक कार्यक्रम – सह- परिसम्पत्ति वितरण समारोह का उद्घाटन झारखंड सरकार के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री, चमरा लिंडा, उपायुक्त, प्रेरणा दीक्षित, उप विकास आयुक्त, पुलिस अधीक्षक, अपर आयुक्त सचिन्द्र बराईक सहित अन्य पदाधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। संचालन जिला योजना पदाधिकारी, रमण कुमार ने किया।
मुख्य अतिथि मंत्री, चमरा लिंडा ने कहा कि झारखंड के स्थापना में दशम् गुरु शिबू सोरेन का महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने आदिवासियों और उस्थित लोगों को झारखंड की संस्कृति, सभ्यता के साथ लोक – नृत्य और संगीत को बरकरार रखने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने देश की आजादी में सिरसा मुण्डा की भूमिका क्रांतिकारी कदमों की सराहना किया। उन्होंने ने कहा मात्र 25 बर्ष के उम्र में ही ब्रिटिश से हुए लड़ाई में उन्होंने जान गवां दिया।
गुमला की उपायुक्त, प्रेरणा दीक्षित ने कहा कि मेरा पहला पदस्थापन वन विभाग में हुआ था, तभी से मेरा सपना था, कि आदिवासियों की सेवा और पर्यावरण की संरक्षण में अपना सक्षम योगदान दे सकूँ जिसके फलस्वरूप मुझे गुमला उपायुक्त के रूप में मुझे यह मौका मिला। मैंने अनुसूचित जनजाति के बहुत सारे काम को बढ़ावा दिया हूँ।
मौके पर माननीय मंत्री और उपायुक्त ने मशरूम उत्पादकों को जिला उद्यान पदाधिकारी, तमन्ना परबीन के माध्यम से 20,000,00/ का प्रतीक चेक मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण सह उत्पादन के लिए भेट किया।
इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और विभिन्न विभागों द्वारा भी परिसम्पत्ति वितरण किया गया। तदोपरांत मेले और प्रर्दशनी का परिभ्रमण किया और एपीपी एग्रीगेट खूंटी द्वारा निर्मित मूल्यसंबर्धन बस्तुओं लड्डू,, पापड़, बड़ी, अचार को काफी सराहा गया।
दूसरी ओर झारखंड सरकार की कृषि, पशुपालन, एवं सहकारिता विभाग की मंत्री, शिल्पी नेहा तिर्की ने भगवान बिरसा मुण्डा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके कुर्बानी की गाथा को बताया। उन्होंने ने झारखंड के स्थापना दिवस पर कृषि विभाग पशुपालन और सहकारिता विभाग के विकासमुखी कार्यक्रम और किसान विकास योजना की विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विशिष्ट लोगों को परिसम्पत्ति वितरण किया गया। जिला के उपायुक्त, उप विकास आयुक्त, जिला उद्यान पदाधिकारी सहित कई लोग उपस्थित थे।
एपीपी एग्रीगेट खूंटी के निदेशक, प्रभाकर कुमार ने माननीया मंत्री, उपायुक्त एवं अन्य पदाधिकारियों को मशरूम उत्पादन सौगात देकर सम्मानित किया। मशरूम उत्पाद लाभुक, सुमति देवी एवं आरती को मंच से सम्मानित किया गया।

Join us on: