भागलपुर से धीरज शर्मा की रिपोर्ट!

आज जेपी आंदोलन के महानायक जयप्रकाश नारायण की जयंती समारोह सदर अस्पताल स्थित उनकी प्रतिमा के समीप मनाया गया।
आयोजन गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र लोकनायक जयप्रकाश नारायण स्मारक समिति एवं संपूर्ण क्रांति आंदोलन मंच के द्वारा किया गया आयोजन।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रख्यात समाजसेवी प्रकाश चंद्र गुप्ता ने किया।मुख्य अतिथि रामशरण और दयानंद गोस्वामी जी थे इस अवसर पर सर्व धर्म प्रार्थना वासुदेव भाई उमा घोष एवं मो शहबाज के द्वारा किया गया।
मौजूद लोगों के द्वारा उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण पुष्पांजलि और पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर लोगों ने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण और उनका आंदोलन आज भी प्रसांगिक है। जयप्रकाश नारायण जी ने 1942 की क्रांति और 1974 का संपूर्ण क्रांति आंदोलन का सफलतापूर्वक संचालन किया।
इसी आंदोलन के कारण भारत से आपातकाल हटा और लोकतंत्र पुनर्जीवित हुआ और संविधान की रक्षा हुई।
उन्होंने बेरोजगारी महंगाई अशिक्षा अन्याय के खिलाफ सत्याग्रह चलाया
जिसके परिणाम स्वरूप जनता सरकार की स्थापना हुई।
इस अवसर पर जेपी सेनानी सम्मेलन का भी आयोजन किया गया।
इस अवसर पर रामशरण प्रकाश चंद्र गुप्ता दयानंद गोस्वामी चांद झुनझुनवाला जवाहर प्रसाद मंडल उमा घोष मो शहबाज वासुदेव भाई संजय कुमार जयंत जलद अजय चौधरी सुरेश भारती अरविंद कुमार रामा सतीश मोदी विक्रांत महबूब आलम अशोक जीवराजका राजकिशोर सुबोध नारायण महेश प्रसाद अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
यह जानकारी प्रवक्ता चाँद झुनझुनवाला ने दी है




