रिपोर्ट- अमित कुमार
.साध्वी निरंजन ज्योति ने ओवैसी के बयान पर प्रतिक्रिया।
साध्वी देते हुए कहा है कि बीजेपी काम के बदले वोट मांगने आई है। उन्होंने कहा कि 2005 के पहले का बिहार और 2025 का बिहार में धरती आसमान का फर्क है। उन्होंने बताया कि डबल इंजन की सरकार ने रास्ते सुगम किए हैं और स्वयं सहायता समूह की दीदियों को पैसा दिया जा रहा है।
साध्वी निरंजन ज्योति ने ओवैसी से कहा कि वे उन लोगों से पूछें जिनको राशन मिल रहा है, आवास मिल रहा है, और गैस सिलेंडर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक भाषण देना और विकास दोनों बहुत बड़ा फर्क होता है।
उन्होंने राहुल गांधी के बयान पर भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमान किया है, जो छठ मैया का अपमान है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की गिरी मानसिकता की सोच है और वे सनातन को डेंगू मलेरिया कहते हैं।




