जनसुराज की असली ताकत आज की युवा पीढ़ी है- डॉ. विजय गुप्ता!

SHARE:

रिपोर्टर शुभम सिन्हा

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भोजपुर जिले के आरा शहर में चुनावी माहौल गर्म हो गया है। सभी प्रत्याशी अपने-अपने तरीके से जनता के बीच जाकर संपर्क साध रहे हैं और समर्थन जुटाने में लगे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार डॉ विजय गुप्ता ने आरा शहर के महादेवा स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान में छात्राओं के बीच पहुंचकर चुनाव से जुड़ी चर्चाएं कीं।

डॉ विजय गुप्ता ने छात्र -छात्राओं से संवाद करते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी ही बिहार के भविष्य की असली ताकत है। उन्होंने कहा कि जन सुराज पार्टी का उद्देश्य राजनीति को जनसरोकारों से जोड़ना है और शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता देना है। उन्होंने कहा अगर हम युवाओं और महिलाओं को सशक्त करेंगे, तभी बिहार सही मायने में आत्मनिर्भर और विकसित बन सकेगा।

उन्होंने छात्राओं को जन सुराज आंदोलन के मूल सिद्धांतों के बारे में बताया और कहा कि यह आंदोलन राजनीति में पारदर्शिता और जनभागीदारी लाने के लिए चलाया जा रहा है। डॉ. गुप्ता ने कहा कि जनता के सहयोग से एक ऐसी व्यवस्था बनानी है, जहां हर नागरिक को अपने अधिकार और सुविधाएं सम्मानपूर्वक मिलें।

उन्होंने छात्राओं से अपील की कि वे अपने परिवारों के बीच जाकर सही उम्मीदवार का चयन करने के महत्व को समझाएं ताकि बिहार में साफ-सुथरी और विकासमुखी राजनीति की नींव रखी जा सके। इस मौके पर संस्थान के शिक्षक शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद थीं।

Join us on: