बेगूसराय- जिलाधिकारी ने छठ की तैयारी को लेकर अधिकारीयों संग की वर्चुअल समीक्षा बैठक!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

जिला पदाधिकारी बेगूसराय श्री तुषार सिंगला की अध्यक्षता में आज छठ पूजा की तैयारियों को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री मनीष, उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त नगर निगम बेगूसराय, जिला परियोजना पदाधिकारी (आईसीडीएस), सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, पंचायती राज पदाधिकारी, थाना प्रभारी सहित विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि छठ महापर्व श्रद्धा, आस्था और स्वच्छता का प्रतीक है, अतः प्रशासनिक स्तर पर सभी तैयारियां पूरी सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ की जानी चाहिए।

उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि घाटों पर सुरक्षा, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल सुविधा, और चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने जल संसाधन विभाग एवं नगर निकायों से सभी छठ घाटों की साफ-सफाई, घाटों के किनारे बैरिकेडिंग, प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था संबंधित जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

जिला पदाधिकारी ने सभी अंचल अधिकारियों को घाटों पर मनोरंजन के लिए नाव का उपयोग करने पर पूरी तरह से प्रतिबंध करने का निर्देश दिया। उन्होंने सिर्फ प्रशासनिक स्तर से चलाये जाने वाले नाव के अतिरिक्त नाव के परिचालन को बंद रखने का निर्देश दिया है।
सिविल सर्जन द्वारा सभी घाटों पर मेडिकल व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी ने सभी अनुमंडल स्तर पर छठ महापर्व को लेकर कंट्रोल रूम बनाने का निर्देश दिया है। साथ ही घाटों पर साइनेज बोर्ड लगाने की भी बात कहीं है।
जिला पदाधिकारी ने छठ पर्व के मद्देनजर जहां-जहां छठव्रति रेलवे क्रॉंसिग कर घाटों पर आते है, वहां पर पुलिस बल की भी तैनानी करने का निर्देश दिया है। साथ ही घाटों पर पटाखों के भंडारन एवं कारबाईट गन के घाटों पर उपयोग पर कड़ी नजर रखने की बात कहीं गई।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी घाटों पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की तैनाती की गई है। साथ ही सभी थाना प्रभारी को गश्ती बढ़ाने का निर्देश दिया, ताकि किसी भी प्रकार की कोई भी छिनतई की घटना न हो सकें।
खासकर उन्होंने रेलवे स्टेशन पर रात्रि में उतरने वाले यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था पर सभी थाना प्रभारी को विशेश ध्यान देने की बात कहीं।
जिला पदाधिकारी ने डीपीओ आईसीडीएस को छठ पर्व के दौरान मतदाताओं को जागरूक करने हेतु घाटों पर स्वीप एक्टिवीटी करने का निर्देश दिया गया।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी द्वारा जिलेवासियों को छठ पर्व की शुभकामना देते हुए सौंहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने का अनुरोध किया गया।

Join us on: