बेगूसराय- जिलाधिकारी तुषार सिंघला ने विभिन्न छठ घाटों का लिया जायजा!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

आज दिनांक 25 अक्टूबर, 2025 को जिला पदाधिकारी बेगूसराय श्री तुषार सिंगला द्वारा छठ पूजा की तैयारियों का जायजा लेने हेतु जिले के विभिन्न घाटों/ पोखरों का निरीक्षण किया गया।

जिला पदाधिकारी द्वारा नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत बड़ी पोखर पोखरिया, रतनपुर विष्णुपुर स्थित चतुर्भुज पोखर, कैथम स्थित पोखर, बड़ी एघु वार्ड 41 पंडित टोला स्थित पोखर, विष्णुपुर नौलखा मंदिर स्थित पोखर आदि का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने घाटों की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत प्रकाश व्यवस्था, पेयजल की उपलब्धता, बैरिकेडिंग आदि का बारीकी से निरीक्षण किया।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण कर ली जाएं।

जिला पदाधिकारी ने विशेष रूप से यह भी कहा कि छठ महापर्व के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था या असुविधा नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने नगर निगम, बिजली विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को समन्वय बनाकर कार्य करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण में पुलिस अधीक्षक बेगूसराय श्री मनीष, नगर आयुक्त नगर निगम सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Join us on: