बिहार आकर यहाँ की नकारात्मक छवि पेश करते हैँ प्रधानमंत्री जी- तेजस्वी!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!

मोदी जी के कल के भाषण में हर शब्द और वाक्य को ध्यान से सुनेंगे तो पाएंगे कि उनका एक भी शब्द सार्थक, सकारात्मक और फलदायक नहीं था। वो केवल बिहार को बदनाम करने एवं बिहार की नकारात्मक छवि पेश करने बिहार आते है।मोदी जी और अमित शाह गिफ्ट सिटी, बुलेट ट्रेन, सेमी कंडक्टर की फैक्ट्री, स्पेशल इकोनॉमिक जोन गुजरात में लगाएंगे, मोदी जी के नाम पर सबसे बड़ा स्टेडियम बनवायेंगे, इन्वेस्टर्स मीटिंग करायेंगे और विश्व की बड़ी बड़ी कंपनियों को जबरदस्ती महाराष्ट्र से उठाकर गुजरात ले जाएंगे, दूसरे देशों के प्रधानमंत्री-राष्ट्रपति को गुजरात ले जाएंगे। बिहार के हिस्से का शिक्षा-स्वास्थ्य-खेल-इंफ्रास्ट्रक्चर का सारा बजट गुजरात लेकर जाएंगे। 11 साल से डबल इंजन सरकार है, मोदी जी बताए कि इन 11 वर्षों में उन्होंने बिहार को क्या दिया और गुजरात को क्या दिया? दोनों राज्यों का तुलनात्मक आंकड़ा पेश करें।बिहार गुजरात से हर पहलू में बड़ा है। बिहार की इतनी जनसंख्या है कि हर दसवाँ भारतीय बिहारी है फिर भी ये दोनों गुजराती बिहार को कुछ नहीं देंगे।बिहार आएंगे तो वोट चोरी करेंगे, सीट चोरी करेंगे। कहेंगे की बिहारी मजदूरों के लिए ट्रेन चलायेंगे लेकिन बिहार में फैक्ट्री नहीं लगायेंगे। बिहार आकर बिहारियों को ही बिहारियों से डरायेंगे लेकिन कभी भी नौकरी, रोजगार, विकास और उद्योग-धंधों की बात नहीं करेंगे। यहाँ केवल जाति-धर्म की भड़काऊ बात करेंगे। बिहार इनकी चाल, छल और चालाकी को अच्छे से समझ रहा है।

Join us on: