सूरजभान की सभा में उमड़ रही भीड़, अनंत सिंह और बीना देवी में घमासान!

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार

मोकामा। मोकामा विधानसभा चुनाव में जैसे – जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है। चुनावी सरगर्मी परवान चढने लगा है। बर्ष – 2000 में सूरजभान सिंह जेल में रहकर एतिहासिक जीत हासिल किया था। इस बार भी लोक जनशक्ति पार्टी ( पशुपति पारस ) से त्याग पत्र देकर राष्ट्रीय जनता दल का दामन थाम कर अपनी धर्मपत्नी वीणा देवी को महागठबंधन का टिकट लेने में कामयाब रहे। अब सूरजभान सिंह के जनसंपर्क और जनसभा में भारी संख्या में भीड़ उमड़ने लगा है।
दूसरे तरफ एनडीए प्रत्याशी जनता दल यूनाइटेड के टिकट पर धुंआधार जनसंपर्क और जनसभा कर जनसहयोग की अपील कर रहे हैं। लगातार चार बार और एक बार उपचुनाव में धर्मपत्नी नीलम देवी के जीत से इस चुनाव में भी जीत हासिल करने के लिए लगातार दौड़ा कर रहे हैं।
दोनों के बीच सीधे संघर्ष में किसका पलड़ा भारी होगा और कौन बहुमत बटोरेगा यह रोमंचक और दिलचस्प नजारा के लिए जनमत बेताब है।

Join us on: