रिपोर्ट – अमित कुमार
बिहार विधानसभा चुनाव NDA सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये सरकार गुजरात में फैक्ट्रियां लगाती है और वोट के लिए बिहार आती है। उन्होंने आरोप लगाया कि NDA सरकार ने बिहार के साथ न्याय नहीं किया और युवाओं को रोजगार नहीं दिया।
तेजस्वी यादव ने कहा, “हमको सरकार नहीं बनानी है, हमें बिहार का विकास करना है”। उन्होंने 20 नवंबर के बाद नया कानून बनाने का वादा किया, जिसमें हर घर में सरकारी नौकरी सुनिश्चित की जाएगी। इसके अलावा, उन्होंने वादा किया कि उनकी सरकार बनी तो रैयाम चीनी मिल और अन्य बंद पड़े उद्योगों को फिर से शुरू किया जाएगा।
तेजस्वी यादव के इस बयान के बाद बिहार की सियासत गर्मा गई है और विभिन्न दलों के नेता एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है और जनता को लुभाने के लिए बड़े-बड़े वादे किए जा रहे हैं।




