भाजपा उम्मीदवार विशाल प्रशांत का तरारी में जनसंपर्क अभियान, लोगों से ली समस्याओं की जानकारी!

SHARE:

रिपोर्टर शुभम सिन्हा

तरारी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार विशाल प्रशांत ने बुधवार को कपूर डिहरा गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान वे पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ डोर-टू-डोर जाकर ग्रामीणों से मिले और उनके समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने लोगों से कहा कि भाजपा सरकार ने गांवों के विकास के लिए कई योजनाएं चलाई हैं, जिनका लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना उनका उद्देश्य है।

वहीं, जिन लोगों के कार्य अधूरे हैं या जिन तक सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं पहुंच सका है, उनके कार्यों के लिए उन्होंने संबंधित बूथ अध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंपी। विशाल प्रशांत ने कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और वे क्षेत्र के विकास को अपनी प्राथमिकता बनाएंगे। जनसंपर्क के दौरान स्थानीय लोगों ने भी उनके साथ अपने विचार साझा किए। वहीं अपनी योजनाओं को आने वाले समय में कृषि, शिक्षा और अपने क्षेत्र में विकास के कार्यों को बताया।

Join us on: