संवाददाता :- विकास कुमार!
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज एक चुनावी सभा को संबोधित करने सहरसा के सौरबाजार हाई स्कूल मैदान पहुंचे जहां उन्हीने NDA से बीजेपी के प्रत्यासी डॉ आलोक रंजन झा के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया इस दौरान उनके साथ बेतिया सांसद संजय जयसवाल, केन्द्रीय मंत्री सतीशचन्द्र दूबे भी मौजूद थे. सभा को सम्बोधित करते हुए सीएम डॉ मोहन यादव ने बिहार वासियों की जमकर तारीफ करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. वहीं उन्होंने NDA के सरकार की तारीफ करते हुए सभा मे आए हुए लोगों से बीजेपी प्रत्यासी डॉ आलोक रंजन के पक्ष में वोट डाल कर भारी मतों से जिताने की अपील की. इस दौरान उन्होंने कहा कि जनता कुशासन और सुशाशन के सरकार को पहचान चुकी है इसबार भी NDA, 243 सीटो पर जीत दर्ज करेगी और बिहार में फिर NDA की सरकार बनेगी.
बाइट :- डॉ. मोहन यादव, सीएम मध्यप्रदेश.




