रिपोर्ट-विक्रम उपाध्याय/खगड़िया!
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत मतदाताओं को जागरूक करने हेतु आज परबत्ता प्रखंड के तेमैथा (Themtha) में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर समाहर्ता (ADM) श्रीमती आरती कुमारी ने की।
कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, निर्वाचन कोषांग के प्रतिनिधि, स्थानीय जनप्रतिनिधि, शिक्षकगण, जीविका दीदी, आंगनवाड़ी सेविका, एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभी ने एक स्वर में यह संकल्प लिया कि आगामी विधानसभा चुनाव में जिले में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित किया जाएगा।
इस अवसर पर एडीएम श्रीमती आरती कुमारी ने कहा —
“हर मतदाता का वोट लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति है। प्रशासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि हर मतदाता भयमुक्त और निष्पक्ष वातावरण में अपने मताधिकार का प्रयोग करे। सभी नागरिकों को मतदान के प्रति जागरूक रहना चाहिए और दूसरों को भी प्रेरित करना चाहिए।”
उन्होंने कहा कि मतदान न केवल अधिकार है बल्कि लोकतंत्र को सशक्त बनाने की जिम्मेदारी भी है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने मतदाताओं से अपील की कि वे आगामी 06 नवंबर 2025 को निडर होकर मतदान करें और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभाएँ।
तेमथा के स्थानीय लोगों ने भी बढ़-चढ़कर इस कार्यक्रम में भाग लिया और शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त




