रिपोर्ट- सुमित कुमार
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हसनपुर से काली प्रतिमा विसर्जन शोभा यात्रा निकाली गई डीएम एसपी सहित भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती
मुंगेर : काली प्रतिमा विसर्जन के लिए अति संवेदनशील मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हसनपुर में स्थापित मां काली की प्रतिमा बुधवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकली- जिले के डीएम एसपी सहित सभी वरीय पदाधिकारी की मौजूदगी में हसनपुर की काली प्रतिमा मिर्जापुर बरदह होते हुए आरती के लिए सीता कुंड पहुंची । आरती के बाद सीताकुंड से पुनः सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रतिमा शीतलपुर चौक पहुंची।अति संवेदनशील हसनपुर की काली प्रतिमा को लेकर हसनपुर से सीताकुंड तक अर्धसैनिक बल की मौजूदगी में पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील रहा। काली प्रतिमा विसर्जन के लिए शहरी क्षेत्र के विसर्जन रूट और विसर्जन स्थल सोझीघाट पर भी सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है।
अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने पेश की मिसाल
इस अवसर पर अल्पसंख्यक समुदाय के गणमान्य लोगों ने काली पूजा समिति के सदस्यों तथा जिले के सभी अधिकारियों को स्वागत किया.साथ ही पानी शरबत की व्यवस्था कर कौमी एकता का मिसाल कायम किया। शांति समिति के सदस्यों के साथ प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस बल के लोगों का बरदह गांव में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने भव्य स्वागत किया. लोगों ने सामाजिक सद्भाव का नजारा पेश किया.
डीएम और एसपी विसर्जन में हुए शामिल
इस अवसर पर वर्तमान विधायक प्रणव कुमार यादव, डीएम निखिल धनराज निप्पीणीकर ,एसपी सैयद इमरान मसूद , एडीएम मनोज कुमार। एसडीएम कुमार अभिषेक , एसडीपीओ अभिषेक आनंद , सुरक्षा व्यवस्था की खुद निगरानी करते रहे. इमली गाछ से लेकर सीता कुंड तक चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबल मुस्तैद दिखे. काली प्रतिमा को निर्धारित समय पर मंदिर परिसर से निकाल कर इमली गाछ चौक दस बजे पहुंचाया गया. जिला प्रशासन के आला अधिकारियों की मौजूदगी में विसर्जन समिति और शांति समिति के सदस्यों के साथ प्रतिमा को सीता कुंड के लिए रवाना किया गया.
बाइट : प्रणव कुमार यादव भाजपा विधायक
बाइट : शम्भु यादव कमिटी सदस्य
बाइट मो जियाउर्रहमान पूर्व जदयू जिलाध्यक्ष
बाइट : निवास मंडल जिला परिसद सदस्य
बाइट : भानु शंकर व्यास कमिटी के सदस्य




