बाढ़ – आरजेडी प्रत्याशी के काफिले पर हमला,4 समर्थक जख्मी बाल बाल बच गए लल्लू मुखिया!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/गोविंद कुमार!

बाढ़ के महागठबंधन राजद प्रत्याशी कर्मवीर सिंह यादव उर्फ लल्लू मुखिया पर बुधवार के दिन अपने चुनाव प्रचार के लिए बेढना पश्चिमी पंचायत के कई गांव का दौरा किया इस दौरान जब जनसंपर्क करके सड़क पर आ रहे थे तभी कुछ असामाजिक तत्व के युवा ने लल्लू मुखिया मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए बदसलूकी करना शुरू कर दिया इतने पर भी जब प्रचारक नहीं भड़के तो उसे पर पथराव करना शुरू कर दिया जिससे कुछ देर के लिए अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया जिससे पत्थर का चोट लगने से कई समर्थक जख्मी हो गए वही चुनाव प्रचार कर रहे लल्लू मुखिया बाल बाल बच गए आखिरकार चुनाव प्रचार को रोक कर उन्हें वापस लौटना पड़ा और अपने कार्यालय पहुंचकर पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि एनडीए के प्रत्याशी हमारी लोकप्रियता से भयभीत हैं साथ ही उन्होंने असामाजिक तत्व को भी कोई आपत्तिजनक बात बोले बिना सब कुछ भूल जाने की बात कही उन्होंने राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के तरफ इशारा करते हुए कहा कि हाल के दिनों में उन्होंने खुले मंच से कहा था कि लल्लू मुखिया जहां से आया है वहीं भेज देंगे इसलिए उनके इशारे पर ही इस तरह की घटना घटित हो रही है इस बाबत हमने महागठबंधनपार्टी कार्यालय को इसकी सूचना दे दी है साथ ही मामले की लिखित शिकायत थाने से भी की जा रही है वहीं चुनाव आयोग को भी इस बाबत अवगत कराया जाएगा उन्होंने अपने समर्थकों से संयम बनाए रखने की अपील की है और किसी भी समर्थक को आवेश में नहीं आने का सुझाव दिया है लेकिन इस तरह की घटना से लल्लू मुखिया के समर्थक और भी गोल बंद होना शुरू हो गए हैं/

Byte –करणवीर सिंह यादव उर्फ लल्लू मुखिया, आरजेडी प्रत्याशी बाढ़ विधानसभा!

Join us on: