बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, ट्रक पिकप की टक्कर में 3 की मौत 4 की हालत नाजुक!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/बबलू राय!

बेगूसराय में एक भीषण सड़क हादसा हुई है इस भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। यह पूरा मामला साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के शिवचंद्रपुर ढाला के पास की है। बताया जा रहा है कि सभी लोग बोरिंग पाइप को लेकर बनारस से पिकअप वाहन पर सवार होकर भागलपुर जा रहे थे। तभी साहेबपुर कमाल स्थित ने एनएच-31 फोरलेन पर ट्रक ने पिकअप वाहन में जबरदस्त टक्कर मार दिया। वही टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप वाहन ड्राइवर सहित तीन लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई जब चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक व्यक्ति की पहचान भागलपुर जिले के बीरबना गांव के रहने वाले मो. तनवीर, मो. कमाल और मो. नवाब रूप में हुई है। इस घटना के संबंध में परिजनों बताया है कि बनारस से बोरिंग पाइप सभी लोग लेकर अपने घर भागलपुर जिले लौट रहे थे। तभी रास्ते में ही ट्रक ने पिकअप वाहन में जबरदस्त धक्का मार दिया। हादसा इतना जबरदस्त था कि ड्राइवर सहित तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल है। जिसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। इस घटना की सूचना मिलते ही साहेबपुर कमाल थाना के पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक पिकअप में सवार लोग घूम-घूमकर बोरिंग गाड़ने का काम करते थे। एक सप्ताह पहले बोरिंग करने के लिए बनारस गए थे। काम खत्म होने के बाद पिकअप पर सभी सामान लोड कर तीनों वापस अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान रास्ते में हादसे के शिकार हो गए। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार हो गया। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही साहेबपुर कमाल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने पिकअप के केबिन में फंसे लाश को किसी तरह से निकाला। पिकअप वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर छानबीन शुरू किया। जिसमें तीनों के पहचान हुई है। थानाध्यक्ष सिंटू कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही हमलोग तुरंत मौके पर पहुंचे। परिजनों को सूचना दे दी गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
बाइट – मो निश्छाल परिजन

Join us on: