साठी के आसिफ खान ने बना डाला बाहुबली रथ जिसको देखने के लिए जुटी भीड़ ।

SHARE:

शकील की रिपोर्ट!

पश्चिमी चम्पारण के साठी नमी चौक स्थित जनता स्पेयर पार्ट्स के मालिक आसिफ खान ने फिल्म बाहुबली से इंस्पायर होकर उन्होंने एक बाहुबली रथ ही बनाकर पश्चिमी चम्पारण में चर्चा का विषय बन चुके हैं । जब आसिफ खान ने अपने इस बाहुबली रथ को घोड़े जोड़कर सड़कों पर निकाला तो इसको देखने के लिए लोगो की भीड़ लगने लगी । खासकर युवाओं ने रथ और घोड़े पर बैठ बैठकर फोटो शूट करने लगे , युवाओं ने बताया कि यह हमें बहुत ही दिलचस्प और अच्छा लगा । इस रथ में भी वो सब चीज मौजूद हैं जो फ़िल्म बाहुबली के रथ में था साथ ही इस रथ में कमाल का लाईट का डेकोरेशन भी किया गया है जो कि रात में बहुत ही सुंदर दिखता है। रथ बनाने वाले आसिफ खान ने बताया कि घोड़े पालना आजकल के इस जमाने में हर किसी की बस की बात नहीं हैं सिर्फ शौकीन लोग ही ऐसा कर सकते हैं क्योंकि इस महंगाई में एक घोड़ा पर लगभग प्रतिदिन 4 से 500 ₹० का खर्च है । इसे बनाने का मक़सद यही है कि शौकीन लोग शादी विवाह जैसे फंक्शन में यूनिक चीजो को ज्यादा पसंद करते हैं और हमारे यहाँ रथ,घोड़े इत्यादि मौजूद हैं जिनको भी आवश्यकता हो हमसे इस नम्बर- 9123142480 पर संपर्क कर सकते हैं ।

Join us on:

Leave a Comment