संदिग्ध अवस्था में युवक की मौत, पुलिस मामले की जाँच में जुटी।

SHARE:

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर

समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर प्रखंड में चकमेहसी थाना क्षेत्र के सोमनाहा धाट टोला में एक युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत होने का मामला प्रकाश में आया है।घटना की सूचना पर पहुंची चकमेहसी पुलिस ने शव को कब्जे में करते हुए पीड़ित मां गीता देवी से फर्द बयान लेने की बात बताई है।मृतक के गले में काले रंग का धागा पाया गया।इस संबंध में थानाध्यक्ष चंद्र किशोर टुडू ने बताया कि स्वर्गीय राजू महतो का 21 वर्षीय पुत्र विकी कुमार के रूप में पहचान की गई है।पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया गया।  माँ ने फर्द बयान में बताया है कि मृतक और उसके भाई बिट्टू कुमार रात्रि में साथ में नदी के किनारे गए थे वहां से मृतक ने अपने भाई को लौटा दिया।जब रात में 2 बजे पता लगाने परिजन घर में पहुंचे तो बेटा को काफी हिलाया गया नहीं बोलने पर ऐसा प्रतीत हुआ कि उसकी मौत हो चुकी है।प्रथम दृष्टया में ऐसा प्रतीत होता है कि किसी ने उसके गले में फंदा लगाकर उसकी हत्या कर दी है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद असलियत का पता चलेगा अग्रसर कार्रवाई जारी।

Join us on:

Leave a Comment