रिपोर्ट – अमित कुमार
पटना पुलिस ने एक बड़ी वारदात को टाल दिया है। बिहटा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जमुनापुर निवासी रंजन कुमार उर्फ नेपाली को गिरफ्तार कर लिया, जो किसी व्यक्ति की हत्या करने की योजना बना रहा था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रंजन कुमार उर्फ नेपाली हत्या की योजना बना रहा है, जिसके बाद पुलिस ने तकनीकी सहयोग से छापामारी दल का गठन किया और बिहटा चौक के पास छापेमारी कर उसे धर दबोचा।
रंजन कुमार उर्फ नेपाली का आपराधिक इतिहास है और उसके विरुद्ध विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसके पास से कोई हथियार या अन्य आपत्तिजनक सामग्री नहीं बरामद की है, लेकिन उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी वारदात टल गई है ।




