:- रवि शंकर अमित/बबलू राय!
माँ दुर्गा प्रतिमा के साथ ट्रंप को दिखाया महिषासुर के रुप मे!
-बेगूसराय में दुर्गा पूजा के अवसर पर प्रत्येक वर्ष कुछ न कुछ अलग तरीके का थीम रहता है। इस बार एक पंडाल में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को महिषासुर के रूप में दिखाया गया है। जिससे आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यह प्रतिमा विष्णुपुर चांदनी चौक स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में स्थित है! यहाँ दुर्गा प्रतिमा के साथ महिषासुर नहीं है, मां दुर्गा अपने ‘भाला से जिसका वध कर रही हैं, वह डोनाल्ड ट्रंप है। शेर ट्रंप पर गुर्रा रहा है, एक हाथ में विषधर सांप लटका हुआ है। और डोनाल्ड ट्रंप का चेहरा दर्द से चीखता हुआ दिख है। इस दौरान सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति विष्णुपुर के अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद का कहना है कि पृथ्वी पर जब-ज अत्याचार हुआ है। तब-तब किसी न किसी रूप में माता का अवतार होता है। वह अत्याचारियों का वध करती हैं। सुख समृद्धि का वरदान देती है। इस बार महिषासुर की जगह पर डोनाल्ड ट्रंप की प्रतिमा बनाए हैं।पूजा समिति से जुड़े लोगों ने बताया कि हिंदुस्तान में जब-जब अत्याचार बढ़ा है तो मां भगवती सामने आई है। देश में बिकने वाले जरूरी सामानों पर टैक्स लगाकर डोनाल्ड ट्रंप ने अत्याचार किया है। अभी वीजा पर टैक्स बढ़ा दिया, इसलिए हम लोग महिषासुर के बदले डोनाल्ड ट्रंप का वध माता के हाथों करवा रहे हैं।
बाईट- राजकिशोर सिंह




