फरदा गोलीबारी की घटना में मुंगेर पुलिस की बड़ी कार्यवाही ,चार लोगो को किया गिरफ्तार।

SHARE:

रिपोर्ट – सुमित कुमार!

-शनिवार को फरदा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के हुई गोलीबारी की घटना में मुंगेर पुलिस की बड़ी कार्यवाही ,पुलिस ने चार लोगो को किया गिरफ्तार।

-मुंगेर : दो दिन पुर्ब सफियासराय थाना क्षेत्र के सिंघिया पंचायत के महमदपुर पेट्रोल पम्प के पास जमीनी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी के मामले में मुंगेर पुलिस नामजद चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, गिरफ्तार शम्भु यादव ,डुलो यादव,कन्हैया कुमार और रविंद्र यादव प्रेम टोला फरदा का रहने वाला है। एसपी सैयद इमरान मसूद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया की शनिवार को सफियाबाद थाना क्षेत्र के महमदपुर में जमीनी विवाद में दो पक्षो में जमकर पत्थरबाजी और गोलीबारी की घटना घटित हुई इस दौरान गोली से एक युबक अंकुश कुमार घायल हो गया जिसके बाद ग्रामीणों ने एनएच 80 को जाम कर उपद्रव मचाया और पुलिस के धक्का मुक्की। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए 9 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था और इस घटना में संलिप्त चार अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गयी। एसपी ने बताया इस गोली बारी की घटना में अब तक 13 लोगो की गिरफ्तारी की गयी है इसके साथ दो विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया। एसपी ने कहा इस गोलीबारी की घटना को लेकर सफियसराय थाना में तीन मामले दर्ज किये गए जिसमे एक मामला पुलिस द्वारा दर्ज किया गया है इस मामले में कुल 32 लोगों को प्राथमिकी अभियुक्त बनाया गया है और 40 -50 अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।उन्होंने कहा की घटना स्थल पर शांतिपूर्ण बनाने के लिए पुलिस पुलिस कैंप कर रही है।

Join us on: