सहरसा पुलिस ने अंग्रेजी शराब की खेप की जब्त, एक वाहन समेत तस्कर गिरफ्तार।

SHARE:


संवाददाता :- विकास कुमार!

बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बाद भी अवैध शराब का कारोबार थमने का नाम नही ले रहा है, ताजा मामला सहरसा जिले के जलई थाना क्षेत्र का है जहां गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने वाहन जांच के दौरान के चार पहिया वाहन से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की खेप को बरामद किया है, वहीं पुलिस ने मौके से एक शराब कारोबारी सरोज यादव को भी गिरफ्तार किया है, गिरफ्तार शराब कारोबारी दरभंगा जिले के बिरौल का रहने वाला है. जप्त शराब की मात्रा 360 लीटर बताई जा रही है जिसका मूल्य लाखों में आंका जा रहा है. दरअशल पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शराब से लदी एक चार पहिया वाहन सहरसा से दरभंगा जाने वाली है. जिसके बाद पुलिस की टीम ने जलई थाना क्षेत्र के गंडोल चौक पर वाहन जांच शुरू किया इसी दौरान एक चार पहिया वाहन को रोककर उसकी तलासी ली गई तो भारी मात्रा शराब बरामद किया गया. फिलहाल पुलिस ने वाहन जप्त करते हुए शराब कारोबारी सरोज यादव को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
बाइट – अजीत कुमार, साइबर डीएसपी, सहरसा।

Join us on: