मोतिहारी की अंजली बनी आई ग्लैम( I Glam) मिस बिहार 2025

SHARE:

रिपोर्ट- धर्मेंद्र कुमार!


पूर्वी चम्पारण,मोतिहारी की अंजली रंजन ने आई ग्लैम( I Glam) मिस बिहार 2025 का खिताब जीतकर बिहार और चम्पारण ज़िले का नाम रौशन किया है। मोतिहारी छतौनी की रहने वाली अंजली ने पटना में आयोजित आई ग्लैम बिहार 2025 के 11वें संस्करण में अपनी सुंदरता, आत्मविश्वास और फैशन सेंस से सभी को प्रभावित किया। उनकी इस उपलब्धि ने दिखाया है कि छोटे शहर से भी बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है।जी हा अंजली रंजन की कहानी अगली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक है।वही अंजली अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को देती हैं।अंजली रंजन ने बताया कि शुरू में कई चुनौतियों का सामना किया, लेकिन मजबूत इरादे ने उन्हें मिस बिहार का ताज दिलाया।वही उनकी सफलता पर चम्पारणवासी उन्हें बधाई दे रहे है।

Join us on: