भोजपुर-संदेश विधानसभा से जन सुराज के नए चेहरे ने भरी चुनावी हुंकार!

SHARE:

रिपोर्टर शुभम सिन्हा

भोजपुर जिले की संदेश विधानसभा से राजनीति में एक नया चेहरा सामने आया है। जन सुराज पार्टी की ओर से डॉक्टर संजीव कुमार ने मैदान में उतरने का ऐलान कर दिया है। संजीव कुमार उफ़ मियां सिंह सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे है। अब जनता की सेवा को राजनीति के जरिए नए मुकाम तक ले जाना चाहते हैं।

उन्होंने गांव-गांव जाकर जनता से सीधा संवाद शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि वर्षों से उपेक्षित संदेश विधानसभा की तस्वीर बदलना उनका पहला लक्ष्य होगा। क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी पर उन्होंने मौजूदा जनप्रतिनिधियों पर जमकर निशाना साधा। उनका कहना है कि विपक्षियों ने केवल वादों की राजनीति की, लेकिन जनता को न तो रोजगार मिला और न ही विकास की रोशनी।

डॉ. संजीव ने यह भी कहा कि जन सुराज पार्टी जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हम सत्ता की राजनीति नहीं, सेवा की राजनीति करने आए हैं, जन सुराज से डॉक्टर संजीव का मैदान में आना चुनावी माहौल को और रोचक बना रहा है। अब देखना होगा कि जनता इस नए चेहरे पर कितना भरोसा जताती है।

Join us on: